Advertisement

चिकित्सा अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

चिकित्सा अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

-विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कार्य समीक्षा की
-विभिन्न बिंदुओं पर किया निर्देशित

बन्दरा। दीपक।

शनिवार को बन्दरा सीएचसी के सभा कक्ष में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन एवं कार्य उपलब्धि की समीक्षा की गई। इस दौरान गड़बड़ियां,लापरवाही एवं कार्य उपलब्धि में कमी आदि को लेकर चेतावनी और निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि एएनसी टीकारण, एनसीडी, अनमोल एंट्री,प्रसव कार्य व्यवस्था, ओपीडी, दवा वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं संदर्भित लोगों को इसके लिए निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी, चिकित्सक, बीसीएम,बीएचएम,बीएमएनई,डब्ल्यूएचओ मॉनिटर आदि मौजूद थे।