-मोतिहारी में अंत्योदय सम्मेलन, राधामोहन सिंह बोले- गरीब कल्याण से विकसित भारत तक नई गति
मोतिहारी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा की ओर से नगर भवन, मोतिहारी में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीनदयाल के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, सुशासन और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी है।

राधामोहन सिंह ने कहा कि अंत्योदय का मतलब सिर्फ गरीबी दूर करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सम्मान और अवसर देना है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत, घर में नल का जल, रसोई में गैस और स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है, तभी अंत्योदय साकार होता है। डीबीटी और डिजिटल व्यवस्था से योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और चाय-पान दुकानदार मौजूद थे।












