Advertisement

ग्रामीण विकास मंत्री ने किया मोतिहारी का दौरा, सितारा दीदी और जीविका दीदी के कार्यों का किया निरीक्षण

चंपारण की खबर::
-ग्रामीण विकास मंत्री ने किया मोतिहारी का दौरा, सितारा दीदी और जीविका दीदी के कार्यों का किया निरीक्षण

मोतिहारी/राजन द्विवेदी।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज पूर्वी चंपारण जिले में दौरा किया। इस क्रम में मोतिहारी सदर अस्पताल एवं सुगौली का दौरा कर सितारा दीदी एवं जीविका दीदी के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरे में मंत्री ने मोतिहारी में सुबह 9:00 बजे मंत्री ने सदर अस्पताल में सितारा दीदी के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सितारा दीदी की रसोई सदर अस्पताल मोतिहारी का दौरा किया। इस दौरान जीविका दीदीयों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया । इसके बाद माननीय मंत्री जी के द्वारा दीदी की रसोई का निरीक्षण किया एवं यहां के साफ सफाई भोजन की गुणवत्ता तथा दीदी की रसोई की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लिया।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) गणेश पासवान ने बताया कि सितारा जीविका दीदी की रसोई की स्थापना 30 जुलाई 2021 को की गई थी । दीदी की रसोई में कुल 9 दीदी कार्यरत हैं। प्रतिदिन सदर अस्पताल मोतिहारी में लगभग 90 से 100 मरीज को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावे विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराई जाती है। दीदी की रसोई का मासिक लाभांश औसतन 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 50 हजार तक है। मंत्री ने सितारा दीदी की रसोई का संचालन एवं उत्तम प्रबन्ध के लिए सराहना किया एवं हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं जीविका के अन्य पदाधिकारी सहित जीविका दीदियां भी मौजूद थी।