-ग्रामीणों के सहयोग से बना चचरी पुल, कांटा-मलाही मुख्य सड़क पर आवागमन हुआ सुचारु
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के कारण कांटा-मलाही मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कर आवागमन बहाल कर दिया। चचरी पुल बनने से स्थानीय लोगों को गायघाट प्रखंड मुख्यालय तक आने-जाने में राहत मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण मुख्य सड़क पर आवागमन प्रभावित था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसके बाद ग्रामीणों ने पहल करते हुए आपसी सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कराया। पुल से पैदल राहगीरों समेत स्थानीय लोगों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है।
चचरी पुल निर्माण में अशोक कुमार, मोहन पासवान, रामबाबू पासवान, विपिन भगत, संतोष महतो (मुखिया पति), मदन सहनी समेत कई ग्रामीणों का सहयोग रहा। ग्रामीणों की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को तत्काल आवागमन की सुविधा मिल गई है।











