Advertisement

गोरौल में जदयू ने निकला मशाल जुलूस,केंद्र के विरुद्ध नारेबाजी

-गोरौल में जदयू ने निकला मशाल जुलूस, केंद्र के विरुद्ध नारेबाजी

 

वैशाली / सुधांशु।

गोरौल प्रखंड जदयू  कार्यालय के प्रांगण से प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह उर्फ भगवान सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाली गयी। जुलुस मे  स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल भी मौजूद थर। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  जाति आधारित जनगणना में केंद्र सरकार द्वारा बार बार रोक लगाए जाने के विरोध मे मशाल जुलूस निकाला गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार,समाजसेवी संजय कुमार,मुखिया प्रतिनिधि  रमेश चंद्र साह,पूर्व, जिला किसान प्रकोस्ट के  अध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार सिंह,अशोक कुमार सिंह,बंगाली सिंह,मुखिया वैधनाथ राम ,पैक्स अध्यक्ष   रंजीत कुमार सिंह , मो अंसार अहमद, मो इरशाद अहमद,लक्ष्मी कुमारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद,देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो नारे लगा रहे थे । मशाल जुलूस चकिया गांव से गोरौल चौक,मुस्तफापुर हरसेर होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुआ।