Advertisement

गायघाट : RJD विधायक ने किया सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन,बोले:इससे गरीब-गुरबों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में होगी मदद

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

 

गायघाट प्रखंड अंतर्गत बखरी पंचायत के बखरी सामुदायिक भवन का मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत लगभग Rs.8,63,000/-(आठ लाख तिरसठ हजार) रुपए की राशि से निर्मित भवन के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। यह भवन काफी जर्जर था जिस वजह से यहां के गरीब लोगों के शादी-ब्याह एवं अन्य सार्वजनिक कार्यों में काफी कठिनाई होती थी। इसके जीर्णोद्धार हो जाने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी।


उद्घाटन के अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता जी,प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ जी,प्रधान महासचिव राहुल यादव जी,पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय जी,पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना देवी, गुलाब रजक जी, राजेश यादव जी,दिनेश राय, अशोक राय जी,राम ईश्वर तूफानी जी,गौरीशंकर राय जी आदि सहित त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता साथी मौजूद थे।