-गायघाट में शराब पार्टी करने पहुंचे पांच युवक गिरफ्तार, मौके से 13 बोतल विदेशी शराब जब्त
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने पहुंचे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 13 बोतल विदेशी शराब भी जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि सभी लोग दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में शराब का सेवन, बिक्री और भंडारण करना कानूनन अपराध है।













