Advertisement

गायघाट में अग्निपीड़ितों से मिले जदयू नेता प्रभात किरण, मदद का आश्वासन

-गायघाट में अग्निपीड़ितों से मिले जदयू नेता प्रभात किरण, मदद का आश्वासन

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड के बठवारा ग्राम में आग लगने से प्रभावित 38 परिवारों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। घटना से प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत राहत की पहल करते हुए उन्होंने मौके पर ही अंचल अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) से बात की। उन्होंने अग्निपीड़ितों के लिए सामूहिक किचन चलाने का आग्रह किया।

प्रभात किरण ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता राशि और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराने की भी मांग की।

इस दौरान मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में बीरेंद्र प्रसाद यादव, ललित यादव, कुंदन कुमार, सरपंच सीता राम महतो, भोला राय, लाल बाबू राय और युवा नेता प्रशांत कुमार प्रेमी ने भी अग्निपीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अग्निपीड़ित परिवारों ने नेता प्रभात किरण के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

#गायघाट_अग्निकांड #प्रभात_किरण #जदयू_नेता #पीड़ित_परिवार #आपदा_राहत #प्रधानमंत्री_आवास_योजना