Advertisement

गायघाट की सामान्य बैठक कोरम के अभाव में स्थगित, नहीं पहुंचे पर्याप्त जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी

-गायघाट की सामान्य बैठक कोरम के अभाव में स्थगित, नहीं पहुंचे पर्याप्त जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी

दीपक कुमार/गायघाट। गायघाट प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाली जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सामान्य बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। निर्धारित संख्या में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।
बैठक में विभिन्न पंचायतों से जुड़ी विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा होनी थी। इसके साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच चर्चा होनी थी।

लेकिन पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने से इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श नहीं हो सका।
बैठक स्थगित होने से जनहित से जुड़े कई मुद्दे एक बार फिर चर्चा से बाहर रह गए। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब अगली बैठक की तिथि निर्धारित होने के बाद ही प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा हो सकेगी।