-होल्डिंग एवं यूजर चार्ज के भुगतान हेतु QR कोड आधारित सुविधा नगर आयुक्त द्वारा प्रारंभ
गया।धीरज।
नए वर्ष में गया नगर निगम के द्वारा करदाता को डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 25 जनवरी को नगर आयुक्त गया नगर निगम अभिलाषा शर्मा द्वारा नगर निगम के होल्डिंग एवं यूजर चार्ज के भुगतान हेतु QR कोड आधारित यूपीआई भुगतान की सुविधा को प्रारंभ किया गया । अब गया नगर निगम के करदाता QR कोड के माध्यम से अपने होल्डिंग कर एवं यूजर चार्ज का भुगतान कर सकेंगे। प्रत्येक करदाता के लिए डायनेमिक QR कोड की व्यवस्था की गई है। डोर टू डोर कर संग्रह करता QR के माध्यम से संपत्ति कर एवं वेस्ट यूजर चार्ज का संग्रहण करेंगे जो त्वरित और अधिक सुरक्षित भुगतान करने का तरीका है। गया नगर निगम के द्वारा यह सुविधा डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसके अतिरिक्त वार्टस एप चेटबोट के माध्यम से कर दाता अपने टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ।वार्टस एप चेटबुक का नंबर 9905900588 है।वार्टस एप चेटबुक के माध्यम से अपने बकाया संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज का भुगतान भी कर सकेंगे।

इस अवसर पर उपनगर आयुक्त ,नगर प्रबंधक, राजस्व पदाधिकारी रामकृष्ण पिंटू , पंकज कुमार सहायक , स्पैरो के प्रोजेक्ट मैनेजर राणा प्रताप एवं नवीन कुमार पांडे उपस्थित थे। पूर्व में गया नगर निगम की वसूली विभागीय होती थी उसमें वार्षिक वसूली केवल सात करोड़ रुपया थी। वर्ष 2018 में कर संग्रहण का कार्य स्पायरों सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है । वर्ष 2022 23 में कुल वसूली 19 करोड़ थी इस वर्ष महा दिसंबर तक ही 17 करोड़ से अधिक की वसूली की जा चुकी है। साथ ही साथ यूजर चार्ज 3 करोड़ 30 लाख के लगभग की वसूली की जा चुकी है।












