Advertisement

गया में भाजपाइयों ने की बैठक,विभिन बिंदुओं पर हुई चर्चा

-गया में भाजपाइयों ने की बैठक,विभिन बिंदुओं पर हुई चर्चा

 

गया।संवाददाता ।

 

मंगलवार को भाजपा गया की बैठक गया शहर के प्रमोद लड्डू भंडार में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ है। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से मेयर पद के लिए डॉ श्यामदेव पासवान को समर्थन करने का ऐलान किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधामोहन शर्मा जो दक्षिण बिहार निगम चुनाव प्रभारी के रूप में स्थानीय नगर निगम के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा भाजपा एक प्रयोग कर रही है।

यह बिहार में पहला अवसर है जब मेयर और उपमेयर का चुनाव जनता के द्वारा सीधे तौर पर किया जा रहा है। गया की जनता को सुअवसर का लाभ उठाने का अवसर है। गया शहर के विकास की अहम कड़ी नगर निगम है। जनता अच्छे व्यक्ति का चुनाव करें ताकि उसका लाभ नगर वासियों को मिल सके । भाजपा मेयर पद के लिए डॉ श्यामदेव पासवान को समर्थन करती है।इस अवसर भाजपा नेता पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू, पूर्व सांसद हरी मांझी, जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, अनिल स्वामी, क्षितिज मोहन सिंह, महादेव प्रसाद, अखौरी निरंजन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, ,, जिला मंत्री नीमा कुमारी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार,, रुपेश कुमार,,अशोक भारती, संतोष ठाकुर, चंदन भदानी,सुनिल सिन्हा।