Advertisement

खेलकूद विकास के लिए सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

-खेलकूद विकास के लिए सरकार गंभीर -मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

खेलकूद विकास के लिए मधेश सरकार गंभीर है। इसके लिए बिशेष बजट के लिए पहल किया जाएगा। उपरोक्त बातें मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने रविवार को मधेश प्रदेश स्पोर्ट्स पर आल कमीशन ओलंपिक डे 2024समापन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहीं। आगे उन्होंने कहा कि पहले खेलकूद में दिलचस्प रखने बाले बच्चे को उनके माता-पिता चिंतित रहते थे। लेकिन आज समय बदल गया है।जो खिलाड़ी देश विदेश में अपनी प्रतिभा दर्शाते हैं।वह परिवार के साथ देश का नाम भी रोशन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। इसलिए बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी रुचि लें।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल प्रदेश स्पोर्ट्स पर आल कमीशन के अध्यक्ष बिष्णु गोपाल श्रेष्ठ ने कहा कि अब नेपाल के खिलाड़ी भी क्रिकेट ,जुडो कराटे,बाक्सिंग सहित अन्य खेलों में अपना पहचान बना रहा है।
जनकपुर उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि जनकपुरधाम में अन्तर्राष्ट्रीय राम जानकी रंगशाला निर्माण के लिए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका भी पहल कर रही हैं।

मधेश प्रदेश स्पोर्ट्स पर आल कमीशन के अध्यक्ष पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरविंद कुमार साह, नेपाली कांग्रेस धनुषा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार, बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, सुरेश झा, परमेश्वर साह,नेपाल रेड क्रॉस धनुषा के अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, नेपाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएशन धनुषा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, जनकपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार साह , बलराम साह,रिता घिमिरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल से सम्मानित किया गया।