Advertisement

खबड़ा गुमटी के पास ग्रामीणों ने पकड़ा शातिर चोर, सदर थाना को सौंपा

-खबड़ा गुमटी के पास ग्रामीणों ने पकड़ा शातिर चोर, सदर थाना को सौंपा

मुजफ्फरपुर। जिले के खबड़ा गुमटी नंबर 06 के पास स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया चोर 5 से 6 लोगों के एक गिरोह का सदस्य है, जो बीते कुछ दिनों से खबड़ा और आसपास के इलाकों में देर रात चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से चोरी के कुछ सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में चोर ने अपने द्वारा की गई घटनाओं को स्वीकार कर लिया है। मौके पर सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार एवं भास्कर मिश्रा दल-बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।

#मुजफ्फरपुर #खबड़ा #चोरी #सदरथाना #ग्रामीणसतर्कता #अपराध_नियंत्रण