-ज़मीन कारोबारी आशुतोष शाही को गोलियों से भूना, नाम पूछ कर मारी गोली
सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
सूबे के मुजफ्फरपुर शहर में चंदवारा के मारवाड़ी हाई स्कूल के समीप अधिवक्ता के कार्यालय में घुस कर ज़मीन कारोबारी आशुतोष शाही को गोलियों से भुना। मौक़े पर अधिवक्ता सैयद क़ासिम हसन उर्फ़ डॉलर और आशुतोष शाही के तीन बॉडीगार्ड भी गोलियों से घायल। एक बॉडीगार्ड की अस्पताल जाने के दौरान मौत है और अधिवक्ता की स्थिति क़ाबू में बतायी जा रही है। मौक़े पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। यह बात भी सामने आ रही है कि अपराधियों ने ऑफिस में अंदर नाम पूछ कर आशुतोष शाही को गोली मारी है।

आपको यह याद दिला दें कि इसी घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर 23 सितंबर 2018 को चंदवारा नबाब रोड में बाइक सवार शूटरों ने पूर्व मेयर समीर कुमार व उसके चालक रोहित कुमार को एके-47 से भून दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
















