चंपारण की खबर::
-केसरिया महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी, डीएम और एसपी ने लिया जायजा
– तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो व विभिन्न विधाओं में होगी प्रतियोगिता, योजनाओं का भी होगा शुभारंभ
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगामी केसरिया महोत्सव 2023 के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया ।

बता दें कि 28, 29 एवं 30 नवंबर 2023 (तीन दिवसीय) को केसरिया महोत्सव 2023 के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों में बुद्ध पर प्रस्तुति, लेजर शो, बिहार गौरव गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन , मुशायरा, स्कूली बच्चों का वाद विवाद प्रतियोगिता ,पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन, मेडिकल कैंप में मुफ्त मेडिकल जांच शिविर में मोतियाबिंद का इलाज, दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल वितरण/भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण आदि निर्धारित है। डीएम और एसपी ने केसरिया महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वास्थ सुविधा, लाइटिंग, महिला , पुरुष दर्शकगणों को बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर सहायक समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।












