Advertisement

केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने जिला स्कूल में पढ़ाई गणित, फिजिक्स और बायोलॉजी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

-केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने जिला स्कूल में पढ़ाई गणित, फिजिक्स और बायोलॉजी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी ने शनिवार को ब्रह्मपुरा स्थित जिला स्कूल पहुंचकर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के बीच विशेष शिक्षण सत्र आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को गणित, फिजिक्स और बायोलॉजी विषयों की पढ़ाई कराई तथा कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाया।
पढ़ाई के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के निर्माण, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। शिक्षित और संस्कारी युवा ही एक सशक्त समाज तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


डॉ. चौधरी ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, अनुशासन का पालन करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और राष्ट्रनिर्माता हैं, इसलिए उन्हें अपने व्यक्तित्व और ज्ञान दोनों का निरंतर विकास करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने केंद्रीय मंत्री के इस प्रेरणादायी शिक्षण सत्र की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।