Advertisement

केंद्रीय चयन पर्षद की (सिपाही भर्ती) परीक्षा को लेकर सभी अधिकारी रहेंगे अलर्ट: डीएम

चंपारण की खबर::
-केंद्रीय चयन पर्षद की (सिपाही भर्ती) परीक्षा को लेकर सभी अधिकारी रहेंगे अलर्ट: डीएम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज राधाकृष्णन भवन में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के लिए होने वाले लिखित परीक्षा की सफलता को लेकर संबंधित केंद्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कार्यक्रम हुई। बताया कि
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार के आदेशानुसार, केंद्रीय चयन पर्षद अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा “मद्य निषेध सिपाही” पद पर चयन के लिए 14 मई 2023 (रविवार) को पहली पाली पूर्वाहन 10:00 से 12:00 बजे तक जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में एम एस कॉलेज, मोतिहारी, एमजेके बालिका इंटर कॉलेज, एलएनडी कॉलेज, सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, जिला स्कूल, मोतिहारी, राजाराम उच्च विद्यालय तुरकौलिया, पंडित उगम पांडे कॉलेज मोतिहारी, मंगल सेमिनरी, मोतिहारी, गोपाल साह विद्यालय, मुजीब बालिका प्लस टू विद्यालय, एस०पी०जी० विद्यालय जीवधारा, डॉक्टर एसकेएस महिला विद्यालय मोतिहारी, एसएनएस कॉलेज मोतिहारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल बनकट, मोतिहारी, नंद उच्च विद्यालय सुगौली, डायट छतौनी मोतिहारी, श्रीअनुग्रह नारायण सिंह इंटर कॉलेज, जीवन इंटरनेशनल स्कूल, सीएमजे शिक्षण संस्था बनकट मोतिहारी, डीडी बालिका उच्च विद्यालय सुगौली, जेएसके प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, तुरकौलिया, बीडी वर्ल्ड विद्यालय, मोतिहारी, केमब्रिज इंटरनेशनल एकेडमी मोतिहारी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मोतिहारी, प्रभावती गुप्ता बालिका उच्च विद्यालय मोतिहारी में परीक्षा केंद्र शामिल है। शांतिपूर्ण, पारदर्शिता एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर भर में ट्राफिक की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। जबकि परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी।


कहा कि परीक्षा कक्ष के भीतर लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड ,स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण , डिजिटल डायरी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित है।‌ वहीं
परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
कहा कि परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करेंगे।
संबंधित प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे परीक्षा की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे…
डीएम ने अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षक सहित सभी कर्मचारियों को केंद्रों पर ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अलर्ट मोड में सभी अधिकारी रहेंगे। मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।