-किशनपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जय प्रकाश हुए सेवानिवृत, लोगों ने किया सम्मानित
समस्तीपुर। समस्तीपुर – दरभंगा रेल खंड के किशनपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक जय प्रकाश को शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने पर किशनपुर स्टेशन पर ही सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। रेलवे कर्मियों ने शाल, छाता, छड़ी, अंग-वस्त्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता दरभंगा जगदीश शरण, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ दरभंगा पंकज भारती भी शामिल हुए। वही समारोह के मुख्य संयोजक अमित कुमार यातायात निरीक्षक दरभंगा के उपस्थिति मे समस्तीपुर मंडल के यातायात निरीक्षकगण, स्टेशन अधीक्षक गण, स्टेशन मास्टर एंव अन्य विभाग के सौ से अधिक संख्या मे कर्मचारी ने सम्मान समारोह में भाग लिया।

वही मुख्य अतिथि जगदीश शरण ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त एक पुर्नजन्म है। लंबी सेवा के बाद मनुष्य घर पहुंच एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना शुरू करता है। वही सेवानिवृत्त जय प्रकाश ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उपस्थित सभी कर्मीयों ने सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक के बेहतर भविष्य की कामना कर विदाई दी। जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक किशनपुर स्टेशन पर 11 मार्च 2020 को अपना योगदान दिए थे और 17 जनवरी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। वही उनके स्टेशन अधीक्षक के रूप सहायक के पद पर कार्य कर रहे सूर्यकांत राय को स्टेशन अधीक्षक का पदभार ग्रहण किए। उपस्थित समस्तीपुर यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार, अर्जुन जायसवाल, पंकज भारती, सुनील कुमार मल्लिक, ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन द्वारा एक मोमेंटम देकर अंशुमन, अखिलेश कुमार, गणेश कुमार झा, मुद्रिका प्रसाद सिंह, प्रकाश चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। किशनपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर एंव अन्य कर्मचारी रामबाबू शर्मा, संजीव कुमार, रामाकांत राय, मो आबीद, दीपक मल्लिक एंव अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।












