-कलमबाग रोड पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत दो बच्चे घायल
मुजफ्फरपुर। शहर के कलमबाग रोड स्थित रिलायंस जिओ पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।












