-कलमबाग रोड पर ऑटो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल
मुजफ्फरपुर। शहर के कलमबाग रोड स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हाई स्पीड ऑटो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अघोरिया बाजार की ओर से तेज रफ्तार में एक ऑटो आ रहा था, जबकि कलमबाग की तरफ से बाइक सवार गुजर रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप की ओर वाहन मोड़ने के क्रम में दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।










