-करंट से मौत मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-गिरफ्तार कर भेजा जेल
बन्दरा। दीपक ।
पीयर थाना की पुलिस ने करंट लगाकर मारने की घटनाक्रम में नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि साल 2024 के करीब सितंबर के आसपास की यह घटनाक्रम है।

इस घटनाक्रम में नूनफ़ारा गांव के रंजीत ठाकुर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें सुरेंद्र मिश्रा को नामजद कराया गया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।












