Advertisement

कटरा पीपा पुल पर दोपहिया व पैदल आवाजाही बहाल, चारपहिया वाहनों के लिए अभी इंतजार

-कटरा पीपा पुल पर दोपहिया व पैदल आवाजाही बहाल, चारपहिया वाहनों के लिए अभी इंतजार

मुजफ्फरपुर। बागमती में उफान और बाढ़ के कारण कई दिनों से बंद कटरा पीपा पुल पर शनिवार को दोबारा आवागमन शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुल से दोपहिया वाहन और पैदल यात्रियों को आने-जाने की अनुमति दे दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।
हालांकि, पीपा पुल के दोनों ओर अब भी कीचड़ होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से सावधानीपूर्वक सफर करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


वहीं, चारपहिया वाहनों का परिचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो रविवार से चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण कटरा पीपा पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दोपहिया और पैदल आवाजाही बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, जबकि चारपहिया वाहनों के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।