-औराई स्वास्थ्य केंद्र में महिला हिंसा के खिलाफ शपथ समारोह आयोजन
संवाददाता:मुजफ्फरपुर(बिहार)।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि अपने महिला कर्मियों के साथ किसी तरह कभी भी अत्याचार नहीं करेंगे। हो रहे अत्याचार हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के कई स्टाफ मौजूद रहे। आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।













