-एनसीसी कैडेटों को मिला रैंक, सेना बना प्रेरणा का स्रोत
रिपोर्ट: संवाददाता।
मुजफ्फरपुर। “भारतीय सेना का अदम्य साहस और शौर्य हमारे एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एनसीसी उन्हें एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर करती है।” उक्त बातें लंगट सिंह कॉलेज में आयोजित रैंक वितरण समारोह के दौरान प्रो. राजीव कुमार झा ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर 32 बिहार बटालियन के अंतर्गत लंगट सिंह कॉलेज एनसीसी कंपनी के योग्य कैडेटों को रैंक प्रदान किया गया। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि एनसीसी की वर्दी और अनुशासित जीवनशैली युवाओं को सेना में अधिकारी बनने की प्रेरणा देती है।

रैंक वितरण में अनमोल कुमार झा, प्रियांशु राज और सना खातून को ‘अंडर ऑफिसर’ की रैंक दी गई, जबकि अनुराग आनंद को ‘क्वॉर्टर मास्टर सार्जेंट’ और पुष्पांजलि कुमारी को ‘सार्जेंट मेजर’ का रैंक प्रदान किया गया।
समारोह में 32 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर रणजीत सिंह, हवलदार विक्रांत, कामेश्वर नाथ ओझा, शाहिद परवेज सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं में उत्साह और गर्व की भावना भर दी।
#NCCMuzaffarpur #RankDistribution #YouthInspiration #IndianArmy #LalitSinghCollege #DisciplineAndUnity #NCCBihar











