-उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम पूसा में बाल संसद का शपथ ग्रहण
-सोफिया यास्मीन बनीं प्रधानमंत्री
समस्तीपुर | संवाददाता।
समस्तीपुर जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम पूसा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने की, जबकि नेतृत्व की भूमिका शिक्षक सूर्य प्रकाश ने निभाई।
समारोह में नवचयनित बाल संसद के सदस्यों को शिक्षक अमरेश कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे।

इस बार बाल संसद में प्रधानमंत्री के पद पर सोफिया यास्मीन का चयन किया गया, जबकि अमन कुमार को उप प्रधानमंत्री चुना गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों में मीना मंत्री आकृति कुमारी, आपदा मंत्री मोहन कुमार, तथा अन्य पदों पर रोहित आदर्श, किशन, मानसी, प्रियम जैसे छात्र-छात्राएं निर्वाचित हुए।
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि बाल संसद बच्चों को नेतृत्व, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ और ज़िम्मेदारी के प्रति सजग बनाता है।
इस अवसर पर शिक्षक अविनाश सिंह, रीना भारती, श्वेता तिवारी, संगीता कुमारी, कांति कुमारी, प्रति कुमारी सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति रही।
#बालसंसद2025 #कुबौलीरामविद्यालय #छात्रनेतृत्व #शिक्षा_समाचार #सोफिया_यास्मीन #अमन_कुमार











