Advertisement

आवास योजना के सर्वे कार्यों को लेकर बीडीओ ने की बैठक

आवास योजना के सर्वे कार्यों को लेकर बीडीओ ने की बैठक

-विभिन्न बिंदुओं पर कर्मियों को दिए निर्देश
-अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीडीओ आमना वसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमें 10 जनवरी से शुरू हो रहे सर्वेक्षण कार्य को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि 10 जनवरी से 31 मार्च तक आवास के लिए सर्वे का कार्य होना है। इस दौरान योग्य लोगों को ऑनलाइन सूचीबद्ध किया जाएगा। योग्य लोगों के पास जॉब कार्ड की उपलब्धता अनिवार्य होगी। बीडीओ ने बताया कि सर्वे कार्य को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइंस के अनुसार आवास योजना से वंचित जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार की जानी है। ऑन द स्पॉट उनका डाटा ऑनलाइन एंट्री करनी है। आवश्यक कागजात के साथ डीटेल्स जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया गया है। जो लोग आवास योजना के अंतर्गत आने की पात्रता रखते हैं, यदि उन्हें जॉब कार्ड नहीं है तो अविलंब जॉब कार्ड निर्गत करने की व्यवस्था के लिए प्रोग्राम पदाधिकारी (मनरेगा) को निर्देशित किया गया है।

बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे के आधार पर ही आवास योजना के पात्र लोगों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान मनरेगा के पीओ कुमार सुशांत, आवास सहायक,पीआरएस, अकाउंटेंट आदि भी मौजूद थे। उन्होंने बताया की लापरवाही एवं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सर्वे कार्य की सतत मॉनिटरिंग एवं समीक्षा भी की जाती रहेगी।