-आधार कार्ड का विशेष शिविर, बच्चों और परिवारों को मिला दस्तावेजीकरण का लाभ
मुजफ्फरपुर। बच्चों और परिवारों को आवश्यक पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर स्थित पुलिस पाठशाला में आज से आधार कार्ड सुधार एवं नया आधार कार्ड बनवाने के लिए द्वितीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं मुसहरी प्रखंड के बीडीओ तथा अनुमंडल कार्यालय पूर्वी के उच्चवर्गीय लिपिक आनंद कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।

शिविर में मुसहरी प्रखंड के आधार ऑपरेटर राजू कुमार ने लाभुकों के आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट और सुधार का कार्य किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को जरूरी पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शिक्षा, सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
इस पहल में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति, भारत सरकार की सदस्य नसीमा खातून के मार्गदर्शन एवं निरंतर योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया। उनके सहयोग से बच्चों के दस्तावेजीकरण और उनके अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विशेष शिविर के आयोजन से जरूरतमंद परिवारों को आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध हुई है।












