-बापूधाम महोत्सव के तीसरे दिन मंत्री श्रवण कुमार ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन, बोले- चंपारण ने ही गांधी को बापू बनाया
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
बापूधाम महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की शाम ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, राजू तिवारी, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा, जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज मौजूद रहे।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मैं बापू की धरती चंपारण को नमन करता हूं। चंपारण की धरती ने ही महात्मा गांधी को बापू बनाया, जहां उन्होंने सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग किया। उन्होंने सांसद राधा मोहन सिंह और जिला प्रशासन को महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में 2020 से 2025 के बीच 11 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला। 2025 से 2030 तक एक करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य है। बिहार में 40 हजार महिलाओं की पुलिस में भर्ती हुई है, जो देश में सबसे अधिक है।
विधायक प्रमोद कुमार, राजू तिवारी और विधान पार्षद खालिद अनवर ने भी महोत्सव को संबोधित किया।












