-आजाद सेना की प्रदेश महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में हुईं शामिल
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
जन सुराज अभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान से समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं, बीते दो दिसंबर को प्रशांत किशोर ने जन सुराज सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, इसी क्रम में रविवार को माड़ीपुर स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में सामूहिक सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र से आने वाली आजाद सेना की प्रदेश महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हुईं। मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह (अशोक), अनुमंडल अध्यक्ष सुदर्शन मिश्र, महिला अध्यक्ष स्वर्णलता सहनी, जिला युवा अध्यक्ष सावन पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर जन सुराज की सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा अध्यक्ष सावन पाण्डेय ने कहा कि जन सुराज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मौके पर सिद्धार्थ वरुण, अखिलेश भारद्वाज, मनीष पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बाइक रैली के साथ पदयात्रा करते रंजना कुमारी पहुंची कार्यालय:
शहर के खबरा मंदिर से बाइक रैली के साथ पदयात्रा करते हुए रंजना कुमारी अपने समर्थकों के साथ कलमबाग चौक, छाता चौक, स्पीकर चौक, बटलर रोड होते हुए माड़ीपुर स्थित जन सुराज कार्यालय पहुंची। कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने इनका स्वागत किया। रंजना कुमारी ने कहा कि प्रशांत किशोर विकसित बिहार के सपने को साकार करने निकले हैं, उसमें हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।












