Advertisement

अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिसिया कहर, धंधेबाजों में खौफ : एसपी

चंपारण की खबर::

– मद्य निषेध कानून के क्रियान्वयन में मोतिहारी पुलिस सर्वाधिक सक्रिय, सैकड़ों लोगों की हुई गिरफ्तारी
– अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिसिया कहर, धंधेबाजों में खौफ : एसपी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में मद्य निषेध कानून को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने में एसपी डॉ कुमार आशीष के मार्गदर्शन में मोतिहारी पुलिस लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। वहीं अवैध शराब कारोबारियों के हौसले भी पस्त होते दिखने लगे हैं। इस क्रम में बीते अक्‍टूबर माह में उत्‍पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्‍वयन के तहत कुल 5836 छापामारी करते हुए कुल 345 अभियुक्‍तों को गिरफतार किया।इस कार्रवाई में देसी शराब 1757. 61 लीटर, नेपाली शराब 1525.58 लीटर एवं विदेशी शराब 5732.45 लीटर कुल 9015.63 लीटर शराब की बरामदगी हुई। साथ ही कुल 74 वाहन जप्‍त किए गये।
इस संबंध में एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि विगत माह की तुलना में माह अक्‍टूबर में शराब की बरामदगी की कार्रवाई संतोष जनक है।

शराब के कांडों में गिरफ्तार अभियुक्‍तों की संख्‍या में वृद्धि हुई हैा जबकि शराब विनष्‍टीकरण का प्रतिशत राज्‍य के औसत विनष्‍टीकरण से अधिक हैा मद्यनिषेध कांडों में एक कांड का निष्‍पादन करते हुए अभियुक्‍तों को सजा दिलाई गयी हैा मद्यनिषेध के लंबित कांडों का प्रतिशत राज्‍य औसत से कम है । जप्‍त वाहनों की संख्‍या अधिक है। वहीं सील भवन/भूखंडों की संख्‍या विगत माह की तुलना में संतोष जनक है।
एसपी ने बताया कि
मोतिहारी पुलिस बिहार सरकार द्वारा लागू उत्‍पाद अधिनियम के कारगर एवं सफल क्रियान्‍वयन हेतु सदैव तत्‍पर है। साथ ही आम लोग से अपील है कि इस मुहिम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें।