-अटल सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
मुजफ्फरपुर। भाजपा पूर्वी मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार को स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आंवला उत्पादन और आंवले के अचार के लाभ, देश के उभरते खिलाड़ियों के योगदान तथा युवाओं को प्रेरित करने वाले विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने नशा मुक्त भारत के संकल्प पर भी जोर देते हुए समाज के सभी लोगों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री के संदेश के लिए आभार जताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ में दिए गए संदेशों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखने, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अशोक कुमार झा, सुरेश कुमार, महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, डॉ. साकेत सुमन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।











