Advertisement

अंडरग्राउंड सीवरेज निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रतिबंधित

मुजफ्फरपुर: अंडरग्राउंड सीवरेज निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रतिबंधित

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरी क्षेत्र में अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम के विकास कार्य के लिए एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत मेंहदी हसन चौक से किला चौक/ग्राउंड (ब्रह्मपुरा) तक यातायात 08 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात प्रतिबंध एवं निर्देश:

संबंधित एजेंसी को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 310 के तहत उचित बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं:

1.लक्ष्मी चौक → सगम चौक → करबला → कम्पनी बाग रोड

2. महेश बाबू → मेंहदी हसन → ब्रह्मपुरा

 

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नागरिकों से यातायात परिवर्तन का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

#मुजफ्फरपुर #स्मार्टसिटी #सीवरेजनिर्माण #यातायातबदलाव #जनहित