Advertisement

हेमंत सोरेन का मंगलवार को होगा शपथ ग्रहण!

-हेमंत सोरेन का मंगलवार को होगा शपथ ग्रहण!

-सरकार में कल्पना सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

दीपक कुमार तिवारी। रांची।

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करके हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन आगामी मंगलवार यानी 26 नवंबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ नव-निर्वाचित विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों का कहना है कि हेमंत सरकार 2.0 में कल्पना सोरेन को भी शामिल किया जाएगा और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. सियासी जानकार जेएमएम की इस शानदार जीत का क्रेडिट कल्पना सोरेन को दे रहे हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हेमंत सोरेन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम पद से इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा था. पति के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने आगे आकर पार्टी की जिम्मेदारी संभाली थी. इससे पहले तक वह राजनीति से दूर रहती थीं. लोकसभा चुनाव में वह पार्टी को लीड कर रहीं थीं. उन्होंने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया और खुद को जनता से कनेक्ट किया. महिलाओं के बीच में उनकी खासी लोकप्रियता देखने को मिली. यही वजह है कि इस चुनाव में महिलाओं ने उनकी पार्टी को जमकर वोट किया