Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में बठवारा गांव के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

-हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में बठवारा गांव के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर/गायघाट, दीपक कुमार। बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा पंचायत अंतर्गत बठवारा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक गोवर्धन कुमार की हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बठवारा गांव निवासी प्रमोद सहनी के पुत्र गोवर्धन कुमार पिछले दो वर्षों से हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डिलीवरी देने के दौरान उनका कार से एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से गांव के लोग भी काफी दुखी हैं।

घटना पर पंचायत समिति पति विजय कुमार राय, सरपंच सीताराम महतो, मुखिया गणेश ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।