Advertisement

हत्था पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में पटना जंक्शन से अपहृत नाबालिग को बरामद किया, युवक गिरफ्तार

-हत्था पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में पटना जंक्शन से अपहृत नाबालिग को बरामद किया, युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।
हत्था थाना पुलिस ने अपहरण की एक घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को पटना जंक्शन से अपहृत नाबालिग लड़की और आरोपित युवक को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पीड़िता के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसमें लालबाबू सहनी के पुत्र राजन सहनी (19) और उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर छानबीन कर दोनों को पटना जंक्शन से धर दबोचा। सोमवार को पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी युवक राजन सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले की जांच जारी है।