-हत्था थाना क्षेत्र से अपहृता गुड़िया कुमारी बरामद, अपहरण की पुष्टि
– अपहरण का मामला दर्ज, बयान के बाद मां के साथ जाने की जताई इच्छा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था थाना पुलिस ने अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 68/25 की अपहृता गुड़िया कुमारी को 2 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का बयान नियमानुसार दर्ज कराया गया, जिसमें उसने स्वयं के जबरन अपहरण की पुष्टि की है। उसने कहा कि घटना जून माह की है, जब उसके पति पवन सहनी ने ससुराल ग्राम लोहारखा से मनोज राय, प्रमोद राय सहित अन्य लोगों पर जबरन अपहरण करने का आरोप लगाया था।
बयान के बाद अपहृता ने अपनी मां के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसे न्यायालय की प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।











