Advertisement

हत्था ओपी के पुलिस भवन निर्माण में गड़बड़ी पर राजद विधायक ने जताया एतराज

-हत्था ओपी के पुलिस भवन निर्माण में गड़बड़ी पर राजद विधायक ने जताया एतराज

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

गायघाट विधायक निरंजन राय ने प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हत्था ओपी के भवन निर्माण की गुववत्ता पर नाराजगी जताई है।उन्होंने पुलिस भवन निर्माण विभाग द्वारा यहां कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी लोगों ने इसकी शिकायत की है।उन्होंने बताया कि कार्य एजेंसी द्वारा न एस्टीमेट से संबंधित कार्यबोर्ड लगाए गए हैं और ना ही प्राक्कलन के अनुसार यहां काम कराए जा रहे हैं। लोगों ने शिकायत की है कि भवन निर्माण सामग्री में भी खानापूर्ति की जा रही है और इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। निर्माण कार्य में गड़बड़ी के बावजूद स्थानीय अधिकारी के द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाई भी नहीं की जा रही है। यह भी लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।