-‘पोषण वाटिका’ कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने लिया संकल्प,बनाएंगी सेहतमंद;दूर होगा कुपोषण
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
जीविका बंदरा के द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा गांगुली के मार्गदर्शन और जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार के पहल पर संसार जीविका महिला संकुल संघ, रामपुरदयाल के तत्वावधान में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर “पोषण वाटिका” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौरान जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि पोषण वाटिका का उद्देश्य लोगों को कुपोषण दूर करने के लिए जागरूक करना है। इसलिए इसमें कृषि और पोषण वाटिका के माध्यम से कृषि से जुड़े जीविका दीदियों को शामिल करके ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता एवं परिवर्तन को बढ़ावा देना भी शामिल है। पौष्टिक भोजन नहीं लेने से बड़ी संख्या में गावँ की महिलाएं कुपोषण का शिकार हो जाती है।ऐसे में प्रत्येक गाँव में आदर्श पोषण वाटिका का निर्माण कर गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
जीविका आदर्श पोषण वाटिका में धनिया गाजर मूली चुकुन्दर, लौकी ,कदू, पालक हरी मिर्च, भिन्डी, फूल गोभी, बंद गोभी करेला आदि सब्जियाँ तैयार की जाएगी।

दीदियों में दिखा ख़ूब उत्साह:
पोषण वाटिका के प्रति जीविका दीदियों में गजब का उत्साह देखने को मिली। सभी जीविका दीदी हाथ में तिरंगा झंडा लिए पोषण वाटिका में गांव को कुपोषण मुक्त करने की शपथ ली।
मौके पर जीविका के राजीव रंजन, एमबीके राजेश कुमार, गणेश पंडित, राम सकल महतो अरविंद कुमार, मीरा कुमारी ,प्रीति सिंह, रीना कुमारी, नेहा कुमारी ,पिंकी कुमारी, मंटून कुमार, सोनी कुमारी, सुनिता देवी ,संगीता देवी ,रंजु देवी ,बविता देवी , विजय कुमार आदि भी थे।












