Advertisement

स्पॉट : दिन ढलने के साथ हीं सांझ दिखाने के लिए पहुंच रही महिलाओं की टोलियां

-दिन ढलने के साथ हीं सांझ दिखाने के लिए पहुंच रही महिलाओं की टोलियां

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आश्विन नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में प्रातः कालीन एवं संध्या कालीन आरती को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई है। वहीं सभी पूजा पंडालों में सांझ(दीपक) दिखाने के लिए दिन ढलने के साथ ही ग्रामीण लड़कियों-महिलाओं एवं बच्चों की टोलियां पहुंच रहे हैं।

गांव-टोला-कस्बों के सभी सड़कें पूजा पंडालों की तरफ मुड़ी दिख रही है। पूजा पंडाल के आसपास मेला को लेकर दुकान सजाया जाना भी शुरू हो गया है। इधर शांति सुरक्षा को लेकर पियर थाना एवं हत्था ओपी की पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थलों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है।