Advertisement

स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या,एक गिरफ्तार

-स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या,एक गिरफ्तार

मोतिहारी । राजन द्विवेदी

मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित रामपुरवा गांव में आपसी विवाद में गोली मारकर मो इरसाद नामक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करते हुए घटना के महज दो घंटे में छापेमारी करते हुए एक अपराधी हसनैन को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में चकिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि को सूचना प्राप्त हुई थी कि डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के रामपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर गोली लगने से एक व्यक्ति मो० इरशाद की मृत्यु हो गई है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि आरोपी मो० हशबुद्धीन और मृतक मो० इरशाद आपस में पाटीदार हैं। आपसी विवाद को लेकर मो० हशबुद्धीन ने मोहम्मद इरशाद की हत्या गोली मारकर कर दिया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और पास के खेत से दो खोखा बरामद किया है। एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम घटना स्थल पर पहुंचे है। वहीं आरोपी मो० हसबुद्धीन की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद विधि-व्यवस्था सामान्य हो गई है।