समस्तीपुर: सोहमा मेले में कुश्ती प्रतियोगिता, विजेता को 10 तौला चांदी का शील्ड
समस्तीपुर: बिथान प्रखंड के सोहमा गाँव में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय मेले में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उड़ीसा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, नेपाल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और बिहार के प्रसिद्ध पहलवानों ने भाग लिया।
कुश्ती के अंतिम दिन में अयोध्या उत्तर प्रदेश के लाली बाबा उर्फ लाठी दास ने अपनी शानदार जीत से कुश्ती प्रतियोगिता में बाजी मारी। उन्होंने उत्तर प्रदेश बनारस के राणा, झाँसी के हलचल, और उत्तराखंड के मेंटल को पराजित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के सलेन्द्र ने राजस्थान के राजू, बिहार के खगड़िया के जावेद ने बनारस के मुकेश, मध्यप्रदेश के संदीप ने कानपुर के मनोज और बनारस के अमित ने अलौली विवेक को हराया।

प्रतियोगिता के प्रथम विजेता लाली बाबा उर्फ लाठी दास को समिति द्वारा 10 तौला चांदी का शील्ड प्रदान किया गया।
मेले में जागरण, नाच, लोकगीत और लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जो दर्शकों का मन मोह रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य अर्जुन प्रसाद यादव, रुद्र नारायण प्रसाद दिनकर, गोपाल यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अभय कुमार, मनजय कुमार, राजेश शर्मा और पुलिस प्रशासन के सदस्य रोसरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष राजू कुमार, और अपर थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
#PusaNews #Samastipur #KushtiCompetition #SarawatiPujaMela #BiharNews #Sports #CulturalEvent #Wrestling











