Advertisement

सीतामढ़ी एसपी की कड़ी कार्रवाई: 10 पुलिस अफसरों के वेतन पर रोक

-सीतामढ़ी एसपी की कड़ी कार्रवाई: 10 पुलिस अफसरों के वेतन पर रोक

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस अफसरों की लापरवाही को लेकर एसपी अमित रंजन ने कड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले 12 अफसरों को लाइन हाजिर करने के बाद अब तबादले के बावजूद कांड का प्रभार नहीं सौंपने वाले 10 पुलिस अफसरों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

एसपी की इस कार्रवाई ने जिला पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि वे कई बार तबादले के बावजूद कांड का प्रभार अन्य पुलिस अफसरों को नहीं सौंपते हैं। एसपी रंजन ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और कार्यवाही की है।

चर्चा में आए अफसरों के नाम:

सअनि अनिरुद्ध कुमार (सुप्पी थाना)

पुअनि यादवेंदू कुमार सिंह (रीगा थाना)

पुअनि राकेश कुमार (नानपुर थाना)

पुअनि प्रमोद कुमार (नगर थाना)

पुअनि सोनम कुमारी (पुलिस केंद्र)

सअनि बबलू कुमार (पुलिस केंद्र)

पुअनि प्रीति कुमारी (डुमरा से सुरसंड थाना)

सअनि गजेन्द्र पासवान (पुपरी थाना)

एसपी रंजन के अनुसार, यह कदम पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए उठाया गया है।