-सिंहवाड़ा में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, दो पक्के भवन तोड़े गए
दरभंगा/सिंहवाड़ा।सिंहवाड़ा अंचल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो पक्के भवनों को तोड़ दिया। यह कार्रवाई नगर पंचायत भरवाड़ा क्षेत्र में की गई।
सिंहवाड़ा के अंचलाधिकारी अंकुर राय ने बताया कि अतिक्रमण का मामला वर्ष 2022 से लंबित था।

प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद संबंधित स्थान को अब तक खाली नहीं किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्के भवनों को ध्वस्त कर दिया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के बाद संबंधित स्थान को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।












