Advertisement

सिंहवाड़ा के तीन एएसआई बने एसआई, दरभंगा पुलिस केंद्र में हुआ पीपिंग समारोह

-सिंहवाड़ा के तीन एएसआई बने एसआई, दरभंगा पुलिस केंद्र में हुआ पीपिंग समारोह

दीपक कुमार/ सिंहवाड़ा
दरभंगा पुलिस केंद्र में 25 सितंबर 2026 को आयोजित पीपिंग समारोह में जिले के 160 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने 90 अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत कराई।
एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल पद और वर्दी पर स्टार बढ़ने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बढ़ने का प्रतीक है।

उन्होंने अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करते हुए आमजन की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति जनता का भरोसा मजबूत करना ही अधिकारियों की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
इस पदोन्नति में सिंहवाड़ा थाना के तीन एएसआई भी एसआई बनाए गए हैं। अब वे अपने नए पद के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कांडों की जांच, प्राथमिकी से जुड़े अनुसंधान तथा पुलिस छापेमारी का नेतृत्व कर सकेंगे। पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने पदोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करने का संकल्प लिया।