चंपारण की खबर::
-सिंघिया गुमटी ओवरब्रिज को लेकर रेलवे ने लिया मेगाब्लाक, तीन गर्डर किया लांच
– कल भी दो घंटे का रेलवे लेगा मेगा ब्लाक
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी- सेमरा के बीच किमी 168/10 से 168/14 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 163 ( सिंघिया गुमटी) पर बन रहे ओवरब्रिज पर आज गार्डर लांच किया गया। रेलवे ने आज दिन के 2/25 से 5/20 तक मेगा ब्लॉक दिया था। इस दौरान ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक एक साथ दिया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने आज तीन गर्डर लांच कर दिया। काम काफी सतर्कता बरतते हुए किया गया ।

इस दौरान निरीक्षण के लिए सहायक मंडल अभियंता अखिलेश मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश प्रसाद, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार तथा स्टेशन अधीक्षक बापूधाम मोतिहारी दिलीप कुमार स्वयं उपस्थित थे। वहीं एनएचएआई के भी अधिकारी कार्यस्थल पर मौजूद थे। तीन गर्डर की लॉन्चिंग के बाद बाकी बचे हुए दो गर्डर की लांचिंग कल होगा । कल भी मेगाब्लाक 2 घंटा 55 मिनट का होगा। आज मेगा ब्लॉक से प्रभावित होने वाली गाडियां 15216,05257 तथा कुछ मालगाड़ियां मुख्य रूप से रहीं।












