-सहायक प्राध्यापक पद के लिए 281 वा रैंक पर चयनित डॉ. बलराम कुमार को लोगों ने दिया बधाई ।
ताजपुर ।संवाददाता ।
डॉ. एल के वी डी कॉलेज ताजपुर के हिंदी विभाग में विगत तीन वर्षों से कार्यरत अतिथि प्राध्यापक, डॉ बलराम कुमार का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापक पद पर डॉ. भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के लिए हुआ है। डॉ बलराम बचपन से ही मेहनती हैं.उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही हुई। उच्च शिक्षा ल.ना. मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वरनगर दरभंगा से प्राप्त की।

डॉ.बलराम का जन्म पूसा प्रखंड के बिरौली खुर्द निवासी राम लखन राय, माता पार्वती देवी के घर में हुआ।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. बलराम ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी को अपना लक्ष्य तय करके उस दिशा में अनवरत मेहनत करना होता है तभी जाकर सफलता मिलती है। उसी मानक को मैं भी अपनाया। मैं अपनी सफलता का श्रेय माता पिता मेरे बड़े भाई कृष्ण चंद्र कन्हैया के साथ गुरु प्रो.अविनाश कुमार शर्मा, शोध निर्देशक डॉ. कृष्ण कुमार झा का है जिन्होंने मुझपर भरोसा किया और हर मुश्किलों में मेरा साथ दिया । उनके सफलता पर शोध निर्देशक डॉ. कृष्ण कुमार झा, स्नातक गुरु प्रो. अविनाश कुमार शर्मा, स्नातकोत्तर गुरु डॉ. शशि भूषण कुमार’शशि’ के साथ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात रंजन कर्ण, निशिकांत जायसवाल, रजत शुभ्र दास, डॉ. जे पी वैश्यंत्री, डॉ. विनीता कुमारी, समेत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी ।












