-सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने पर बंदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
मुजफ्फरपुर/बंदरा। 14 अप्रैल (मंगलवार) को भारतीय जनता पार्टी बंदरा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिमरा स्थित माता दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “सम्राट चौधरी जिंदाबाद”, “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने की। इस मौके पर जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार गरीबों, किसानों और आम जनता को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसान कल्याण और अपराध नियंत्रण होगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, मुरौल मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, मंडल प्रभारी बिमल त्रिवेदी, भोला राम, मंडल महामंत्री मनीष झा, ओमप्रकाश साहनी, श्याम किशोर कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, अवधेश निषाद, राजू त्रिवेदी, मुकुंद कुमार, अभिषेक मुन्ना, राजेश कुशवाहा, पवनदेव गुप्ता, विक्रम तथागत, विवेक झा, सत्येंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, बालेश्वर गुप्ता, मनोज कुशवाहा, नंदकिशोर साहनी, सतीश कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।











