-समृद्धि फाउंडेशन ने जरूरतमंद बहन की शादी का उठाया जिम्मा, गृहस्थी का संपूर्ण सामान किया भेंट
मुजफ्फरपुर। सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय संस्था समृद्धि फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर ने एक जरूरतमंद बहन की शादी में संपूर्ण सहयोग देकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। संस्था ने आर्थिक सहायता के साथ-साथ दुल्हन की विदाई के लिए आवश्यक घरेलू और वैवाहिक सामग्री भी सम्मानपूर्वक भेंट की।
फाउंडेशन की ओर से दुल्हन को विदाई उपहार के रूप में 21 साड़ियां, एक भारी लहंगा, ज्वेलरी सेट, चांदी की पायल, बिछिया, सोने की नथिया सहित कई आवश्यक वस्तुएं दी गईं। इसके अलावा नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत को आसान बनाने के लिए मिक्सी, आयरन, बाल्टी सेट, चुनरी, ट्रॉली बैग, संपूर्ण मेकअप किट तथा खाद्य सामग्री के रूप में एक बोरी चावल और एक बोरी आटा भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समृद्धि फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति सिंह ने कहा कि संस्था लंबे समय से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में जुटी है। उन्होंने कहा कि समाज या किसी भी वर्ग की जरूरतमंद बहन को यदि सहायता की आवश्यकता होगी तो समृद्धि फाउंडेशन हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां और सम्मान लाना है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रभात कुमार ठाकुर, विशाल चंद्रवंशी, राहुल शर्मा, नवजीत सिंह, अभिषेक राज, पूजा कुमारी, तुलसी सिंह, वेद प्रकाश, सुमीत, गौतम और भोलू सागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित दंपति के सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।












