*#18 दिसंबर को पटना में काॅ. विनोद मिश्र के 25वें स्मृति दिवस पर संकल्प सभा में पूसा से होगी सैकड़ों लोगों की भागीदारी
*#प्रखंड के पूसा रोड में माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक संपन्न
पूसा।दीपक।
प्रखंड के पूसा रोड में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार उपस्थित थे।
बैठक में लेवी नवीनीकरण, 18 दिसंबर को पटना में काॅ. विनोद मिश्र के 25वें स्मृति दिवस पर होने वाले संकल्प सभा में पूसा से सैकड़ों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी एवं खादी ग्रामोद्योग समिति वैनी में व्याप्त लूट-खसोट, भ्रष्टाचार पर गहन चिंता व्यक्त की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर ज्ञापन देंगे। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को विवश होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर देश के संसाधनों को पूंजीपतियों उद्योगपतियों के हवाले कर रही है। देश में मोदी सरकार के आने के बाद देश में बेतहाशा महंगाई, रेकॉर्ड बेरोजगारी, चरम भ्रष्टाचार से देश तबाह हो रहा है। मौके पर सुरेश कुमार, दिनेश राय, जितेन्द्र राय,
कैलाश राय, उपेन्द्र राय, रंजीत कुमार, भूपन तिवारी, ममता देवी, निर्मला देवी, हेमवती देवी, चंचला देवी आदि मौजूद थे।












