चंपारण की खबर::
-सभी बैंक केसीसी, बीमा योजना एवं खाता खोलने का कार्य ससमय पूरा करे: डीएम
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राधा कृष्णन भवन में आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि सितंबर 2023 तिमाही के वार्षिक साख योजना, जमा साख अनुपात, केसीसी प्र० म० रोजगार योजना, स्व निधि योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें । उन्होंने निर्देश दिया कि केसीसी, बीमा योजना एवं खाता खोलने में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में बैंक अपना कार्य का ससमय पूर्ण करें। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह, आर. बी.आई. अधिकारी श्रेय चौधरी, जिला प्रबंधक नाबार्ड आनंद ऊतिरेक, क्षेत्र प्रबंधक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, नगर आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अलावे सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।












